📅 Published on: April 3, 2023
शोहरतगढ़ के गोपाल फौजी बने समता सैनिक दल के उपाध्यक्ष बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) की जिला स्तरीय बैठक में शोहरतगढ़ तहसील इकाई का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हरिश्चंद्र को तहसील अध्यक्ष व जोखू प्रसाद को संस्कार विभाग का उपाध्यक्ष चुना गया वहीं शोहरतगढ़ कस्बे की मजबूत हस्ती व नेता गोपाल प्रसाद फौजी को बनाया गया समता सैनिक दल का उपाध्यक्ष चुना गया है।
इंद्रेश तिवारी
रविवार को भारतीय संविधान दिवस पर द बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जो शोहरतगढ़ खुनुवा बाइपास स्थित चौधरी मैरिज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में शोहरतगढ़ तहसील इकाई सर्वसम्मति से हरिशचंद्र को शोहरतगढ़ तहसील अध्यक्ष, जोखू प्रसाद को संस्कार विभाग उपाध्यक्ष, गोपाल को समता सैनिक दल का उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में सर्वप्रथम भिक्षु बुद्धरत्न ने त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया तत्पश्चात मंडल महासचिव केदारनाथ आजाद मंडल कोषाध्यक्ष, रामबख़्श गौतम मंडल सचिव और रामप्रकाश गौतम की उपस्थिति में शोहरतगढ़ तहसील इकाई का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से हरिशचंद्र को तहसील अध्यक्ष, जोखू प्रसाद को उपाध्यक्ष संस्कार विभाग, गोपाल को उपाध्यक्ष समता सैनिक दल, सर्वजीत भारती को महासचिव, बृजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, पृथ्वी पाल को ऑडिटर, नागेंद्र चमार को कार्यालय सचिव, अरविंद कुमार को कनौजिया सचिव, कृषचंद्र गौतम को सचिव, चयन बहादुर
को सचिव, अरुण कुमार को सचिव, हेमंत कुमार गौतम को सचिव, अरुण कुमार को संगठन मंत्री, संजय कुमार शर्मा को संगठन मंत्री, घनश्याम भारतीय को संगठन मंत्री, गंगा प्रसाद को संगठन मंत्री, लव कुश को संगठन मंत्री, अनिल कुमार सरोज को संगठन मंत्री, कैलाशनाथ बौद्ध, आजाद सच्चिदानंद, दधीचि कुमार को संरक्षक मंडल मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राममिलन गौतम और संचालन उपाध्यक्ष जय किशोर गौतम ने किया।
इस अवसर पर राममिलन भारती, शिव चंद्र भारती, राकेश बौद्ध, चंद्रिका प्रसाद गौतम, वीरेंद्र कुमार, सचिन भास्कर, अरुण कुमार भारती, रामधनी गौतम, परमात्मा राम आदि मौजूद रहे।