📅 Published on: April 3, 2023
इसरार अहमद
मिश्रोलिया सिद्धार्थनगर आज दिन सोमवार को ब्लॉक मिठवल के ग्राम पंचायत छितौना में कैंप हुआ जिसमे CFL सेन्टर मिठवल से FC मिथलेश कुमार AFC आलोक पाण्डेय ग्राम पंचायत वासियों के बीच वित्तीय साक्षरता के तहत कैंप के माध्यम से , प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या सबृद्धि योजना , ATM, Online transactions, बैंक फ्रॉड, जनधन योजना NPCI, KCC, मुद्रा लोन, फसल बीमा, साथ में( AIF- एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) तथा वित्तीय बजट के बारे में बताया गया।
तथा SSS स्कीम पर विशेष जोर दिया गया साथ में बैंक फ्रॉड के संबंध में टोल फ्री नम्बर. 1930,एवम 155260 के बारे में बताया गया। CFL सेंटर इंचार्ज (FC) मिथलेश कुमार तथा उप सेंटर इंचार्ज (AFC) आलोक पाण्डेय, ग्राम प्रधान – पवन यादव एवम 60 से उपर ग्रामवासी मौजूद रहे।