भाजयुमो जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित करेगा यूथ-20 चौपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनने की ओर तत्पर – अखिलदेव त्रिपाठी

कपिलवस्तुपोस्ट रिपोर्टर 

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी कार्यक्रम यूथ-20 चौपाल व सम्मेलन एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा अखिल देव त्रिपाठी ने कहा कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में 400 यूथ – 20 चौपाल प्रत्येक विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी, इस कार्यक्रम के तहत युवा शक्ति को मजबूत बनाने के लिए जी-20 के वैश्विक शक्तिकरण के संदर्भ में संदेश दिया जाएगा।

इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर द्वारा मंडलों को सशक्त बनाने के लिए मंडल सशक्तिकरण अभियान भी आयोजित किया जाएगा। भाजयुमो नगर निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव मिश्रा ने कहा कि सभी युवा मजबूती से निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रिंस गुप्ता ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय, अनुराग पाठक, राहुल गुप्ता, जिला महामंत्री नीरज मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री अभिषेक शुक्ला, जिला कार्यालय प्रभारी अरविंद त्रिपाठी, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य अंशुमान त्रिपाठी, रामस्वरूप अग्रहरी, नवल किशोर मिश्र, रजनीश पासवान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।