25 वर्षो से चल रहे विवाद का मोहाना पुलिस ने किया निस्तारण

kapilvastupost reporter 

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के रामगढ़ टोला हसनपुर के सहाबुद्दीन पुत्र सफीउल्लाह और मोहम्मद हसन पुत्र समीउल्लाह के बीच मे पिछले 25 वर्षो से विवाद चल रहा था। कई बार सुलझाने का प्रयास किया गया था। परंतु निस्तारण नहीं हो पाया था।

लेकिन रविवार को मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में उक्त प्रकरण के संबंध में दोनो पक्षों को थाने पर बुलाकर ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियो की मौजूदगी में दोनो पक्षों को समझाया बुझाया गया। जिससे दोनो पक्ष सुलह हो गए। और दोनो लोगो को गले लगाकर खुशी खुशी भाईचारा बनाकर रहने के लिए निर्देशित किया गया।