📅 Published on: April 5, 2023
फसल नुकसान का तत्काल क्षतिपूर्ति मिलेगी – सदर तहसीलदार
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । सदर विधानसभा कपिलवस्तु अंतर्गत उसका क्षेत्र के परसा लाला गांव में बुधवार को आग लगने की सूचना पाकर सदर विधायक श्यामधनी राही अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच कर फ़सल नुकसान का जयजा लिया । किसानो को दी सांत्वना ।
साथ हीं साथ उन्होंने घटना स्थल से ही दूरभाष के जरिये जनपद के फायर ब्रिगेड और तहसील के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार पता चला की परसा लाला के लगभग एक दर्जन किसानों के लगभग 2 हेक्टेयर फ़सल में अज्ञात कारणों से आग लग गई हैं । सूचना पर जब तक आग बुझाने की टीम पहुंचे नही की उधर फ़सल जलकर राख् हो गई । यह घटना शाम लगभग 4 से 5 बजे की बताई जा रही हैं ।
सदर विधायक श्याम धनी राही स्वयं तहसीलदार नौगढ़ ऋषि रमन , और सम्बंधित लेखपाल रमेश् गुप्ता ,अशोक गुप्ता , देवेंद्र त्रिपाठी , एवं अवनीश त्रिपाठी सहित अपने अन्य साथियों के साथ घटना स्थल व मौके पर पहुँचकर किसानों के नुकसान का जायजा लिया और क्षतिपूर्ति की राशि तत्काल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया ।
इस सम्बन्ध् सदर तहसीलदार ऋषि राम रमन ने दूर भाष पर बताया की किसानों के फ़सल के नुक्सान का मुआवजा और क्षतीपुर्ति की प्रक्रिया शुरु हैं ।अबिल्म्ब् किसानो के खाते में जायेगा धन राशि । नही होगा देर ।