📅 Published on: April 16, 2023
निज़ाम अंसारी
बहुजन समाज पार्टी इसबार निकाय चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज कर इतिहास रचने का काम करेगी|
उक्त बातें नगर पालिका बाँसी में जनसम्पर्क के दौरान बसपा जिला कोषाध्यक्ष महताब अहमद ने कहा अहमद ने कहा की बसपा हर बूथों पर बूथ कमेटी के साथ साथ हर बूथ पर दस दस कार्यकर्ता तैय्यार कर चुकी है |
इस बार पार्टी मुखिया बहन कु मायावती जी के निर्देश पर हम सभी कार्यकर्ता तन मन और धन से बसपा उम्मीदवार को जिताने के दिनरात लगे हैं पार्टी जिसको भी चुनाव मे प्रत्याशी बनाये गी उसको जीत दिलाना हम सब की जिम्मेदारी होगी|
जनसम्पर्क के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने कहा की बसपा हर वार्ड में सभासद प्रत्याशी खड़ा करेगी और ज्यादा से जयादा जिताने का काम करे गी
इसमौके पर नगर महासचिव पवन कुमार शर्मा विजय कुमार पासवान सतीस चंद गौतम अशोक सैनी असीस कुमार इजहार अहमद सहित दर्जनों लोगों सामिल रहे|