विश्व गुरु वाले देश में जीवित महिला को मृत बता लगा दी फर्जी रिपोर्ट विधवा का पेंशन रुका

विश्व गुरु वाले देश में उसके एक काबिल नागरिक और अधिकारी ने विश्व को एक और नमूना दिखा दिया है कि हम जिंदों को ऐसे मारते हैं कि वह जिंदा भी रहता है और मार भी दिया जाता है न कमाल की बात

निजाम अंसारी

जनपद सिद्धार्थ नगर में करप्शन इतना बढ़ गया है कि एक जिंदा विधवा महिला को जनपद कागजों में मरा घोषित कर दिया गया है जबकि महिला जीवित है।

अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया महिला अपने जिंदा होने की सबूत लेकर अधिकारियों के यहाँ चक्कर लगा रही है लेकिन किसी भी स्तर पर संज्ञान तक नहीं लिया जा रहा है ।

मामला लोटन ब्लॉक के नेतवर गांव का है जहाँ की रहने वाली विधवा महिला ज्ञानमती को मृतक घोषित कर दिया गया है जिससे उसका विधवा पेंशन भी बंद कर दिया गया है।

ज्ञानमती बाकायदा अपने घर पर बोर्ड लगा कर जिंदा होने की गवाही दे रही है,इसके बावजूद ।

उसका आरोप है कि लोटन ब्लॉक के वीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम प्रधान के कहने पर उसे मृतक बना दिया गया है और उसकी पेंशन को बंद कर दिया गया है, जिससे उसके सामने रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।