एसपी और डीएम बंगले के पीछे किराए के मकान में रह रही महिला के घर मे चोरी , हाई प्रोफाइल एरिया में चोरी की वारदात से शहर मे सन सनी

चोरी कि तहरीर मिली है ,मुकदमा दर्ज कर जाँच किया जा रहा ,जल्द हि हकीकत सामने आएगा – थानाध्यक्ष

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । एसपी और डीएम बंगले के पीछे मोहल्ले मे रह रही किराए के बंद
मकान व कमरे से महिला के घर मे सोमवार कि रात को चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था वाले इस हाई प्रोफाइल इलाके में चोरी की घटना से शहर मे सन सनी फैली है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की घटना सोमवार की रात को सदर थाना सिद्धार्थनगर परिषेत्र के बेलसड़ वार्ड मुहल्ला सरोजनी नगर मे एक किराये के मकान मे रह रही सबीना खातून पत्नी रियाज अहमद के घर की है । सबीना ने मंगलवार को लिखित तहरीर के जरिये घर मे हुए चोरी और चोरो के विरूध कड़ी कार्रवाई और सामान बरामद करते हुए जेल भेंजने का प्रार्थना पत्र स्थानीय सदर थानाध्यक्ष को दिया है ।

तहरीर के जरिये सबीना ने बताया कि वह मुल्तः तहसील नौगढ़ व बर्दपुर नंबर कोतवली कपिलवस्तू के टोला मीठवल नर्कुल कि निवासीनी है । जो विगत एक वर्ष से जिला मुख्यालय के सरोजनी नगर मोहल्ले मे एक किराये के मकान मे रहकर अपने बच्चों को शिक्षा दीक्षा करा रही थी।

आगे उक्त महिला ने तहरीर मे लिखा है कि वो बीते पर्व ईदुल फितर पवन पर्व पर
अपने उपरोक्त मूल गावं चली गई थी । फोन के द्वारा हमे हमारी पड़ोसन ने बताया कि तुम्हारे कमरे का ताला टूटा हुआ है । फोन सुनकर मंगलवार को किराये के मकान पहुंची तो कमरे का ताला टूटा हुआ था ।घर और कमरे का सामान बिखरा हुआ था । कमरे मे रखा आलमारी का तला भी टूटा हुआ था। आलमारी मे रखा जेवरात् और सामान सब गायब् है ।

पीड़िता कि माने तो लाखों का सामान चोरों ने उड़ाया है । अब तो दहस्त भी लग रही है । चोरों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सामान बरामदगी कर जेल भेंजने का प्रार्थना पत्र दिया है । इस संबंध मे थानाध्यक्ष सदर सतीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरी मिली है । चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे कि करवाई कि जा रही हैं । जल्द हकीकत सामने आएगा ।