ढाई वर्षों में जितना काम कर दिया पिछले पंद्रह वर्षों में किसी ने नहीं किया – निसार बागी

मेरे विकास कार्य को जनता देख रही है नेताओं और विपक्षियों को नजर नहीं आएगा 

अभिषेक शुक्ला 

नगर पंचायत चुनाव में मतदान की तिथियां नजदीक है बमुश्किल एक हफ्ते का समय बचा है इस बीच नगर पंचायत प्रत्याशी का चुनाव लडने वाले आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है ।

बढ़नी नगर पंचायत अंतर्गत लड़ने वाले प्रत्याशी लगातार निवर्तमान चेयरमैन के कामों को लेकर आरोप लग रहा है कि बढ़नी में विकास कार्य शून्य है जिसके क्रम में विगत दिनों नगर पंचायत प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष निसार बागी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की उन्होंने कहा विपक्षी हमेशा आपने प्रतिद्वंदी को रोकने की कोशिश करेंगे हमारे जमीनी कामों को नजर अंदाज किया जाएगा अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो वोट मांगेंगे कैसे उनके पास और कोई विकल्प नहीं । मेरे विकास कार्यों की लंबी सूची है।

निसार बागी ने बताया कि नगर पंचायत की पिछले बीस वर्षों से बिजली पानी सड़क की प्रमुख समस्या रही है पूर्व में पदासीन लोगों ने इस पर काम नहीं किया मेरे पांच साल के कार्यकाल में दो साल कोरोना ने और छ महीना अधिशाषी अधिकारी ने खा लिया कुल ढाई साल काम करने का मौका मिला है जिसमें सबसे पहले मैंने नगर वासियों के पीने के पानी की समस्या पर काम किया दो वाटर हेड टैंक पांच ट्यूबवेल का काम पूरा हो चुका है चुनाव के कारण नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में वार्डों में वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम होना है जिसका पैसा लगभग दो करोड़ रुपए खाते में आ चुका है।

दूसरी बड़ी समय बिजली की रही है जिससे आए दिन फॉल्ट ट्रांसफार्मर का जलना और तारों का गल कर गिर जाने से जो समस्या हमारे नगर वासियों को झेलनी पड़ती थी उससे बचाने के लिए तीन मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करी और दो आदमियों की परमानेंट ड्यूटी सिर्फ बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने पर लगाए रखा।
वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में बेहतरीन सड़कें बवाएं गए जिनमें दो आर सी सी इंटरलॉकिंग रोड और दोनो तरफ नालियों का निर्माण कराया गया।

वार्ड नंबर सात कल्लन डिहवा में कई वर्षों से कच्ची सड़क थी उसको बनवाया बिजली के खभे और पथ प्रकाश व्यवस्था व नाली का निर्माण व्यस्था उपलब्ध करवाई ।
वार्ड नंबर आठ में सभी गलियों में सी सी रोड निर्माण कराया पथ प्रकाश व्यस्था के लिए उनमें बिजली के खंभे लगने की व्यवस्था न होने के बावजूद लोगों के घरों में एंगल लगाकर बिजली पहुंचाने का काम किया है।

बैंक व पुलिस चौकी इलाके में बरसात के दिनों में चलना दूभर था आज वह इलाका शानदार हो गया है जो लोग सवाल दाग रहे हैं उनको जाकर देखना चाहिए जनता को भी देखना चाहिए ।

यही नहीं नगर पंचायत से किसी भी तरह के कागजात की जरूरत के लिए जनता को दौड़ने नहीं दिया अपने सामने बैठाकर फॉर्मेट बनवाकर तत्काल दस्तखत मोहर करके उनके हाथों में सौंपने का काम किया है।

इसके अतिरिक्त शादी विवाह में पानी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए आधा दर्जन पानी के टैंकर जनता की सेवा के लिए उपलब्ध करवाया। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था दी ।