📅 Published on: May 3, 2023
indresh tiwari
जनपद में mindvit नामक संस्थान द्वारा दिनांक 2 और 3 मई को राजकीय कन्या विद्यालय तथा राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़, सिद्धार्थनगर के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध counseling के साथ साथ भविष्य हेतु करिअर मार्ग-दर्शन की नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया l
जिसमें संस्थान के संस्थापक अश्विनी कुमार एवं एम.जी.एन. एफ.ने बच्चों के साथ संबाद करते हुए उनको यथा उचित परामर्श दिया गया l यह कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया l
जिसके प्राथमिक चरण में क्लास 8 से 12 के 85 विद्यार्थियों को चयनित करके वार्तालाप किया गया l इस संस्था के संस्थापक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी जिले के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के द्वारा उनका सर्वांगीण विकास करना है।
इस कार्यक्रम में 8 कार्यशालाओं द्वारा विद्यार्थी के संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। MindVit एक ऐसा मंच है जिसे भारत को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को वर्ष 2030 तक दूर करने के उद्देश्य के साथ बनाया गया है l
यह ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सभी मानिसक स्वास्थ्य आवश्यकताओं का समर्थन करता है एवम इसका उपचार करता है l इसका उद्देश्य आसपास के मानिसक कलंक को कम करना है, स्वास्थ्य एवम योग्य लोगों के समर्थन के साथ एक स्वस्थ जीवन बनाने के लिए सशक्त बनाना और स्व-सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है ।