शोहरतगढ़ के आदित्य सिंह ने कक्षा 10 में गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल को किया टॉप

Abhishek Shukla 

सीबीएसई कक्षा दसवीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले शोहरतगढ़ के आदित्य प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 92% अंक हासिल करते हुए विद्यालय को टॉप करने का गौरव हासिल किया है।

वे मूलतः जनपद आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पिता मनीष सिंह प्राथमिक विद्यालय मड़वा,शोहरतगढ़ में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं।

शिक्षक के बेटे के इस उपलब्धि पर शिक्षक राजीव धर द्विवेदी, अरविंद कुमार दयाल, विनीता मिश्रा, प्राची त्रिपाठी, नीलिमा कुमारी सरोज शुक्ला, मुस्तन शेरुल्लाह, कल्पना, विकास मद्धेशिया, संजीव राम, नरसिंह भारद्वाज, जग जहान, प्रमोद कुमार, दीपक वर्मा, अमित प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, क्षमा अग्निहोत्री, नागेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, प्रीती मिश्रा,आकांक्षा, प्रकाश तिवारी, शिवशंकर, सुशील गर्ग,राहुल आदि लोगों ने बधाई दिया है।