📅 Published on: May 13, 2023
इसरार अहमद
मिश्रोलिया सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया थाना अंतर्गत सुभौली निवासी एक बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई।
सुभौली गांव में 2 दिन पहले गांव के एक लड़के की शादी थी। शादी के बाद नदी में तोरण सेरवाने का रस्म शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे किया जा रहा था गांव से सटे बूढ़ी राप्ती नदी के अहड़ी घाट पर गांव के लगभग तमाम महिलाएं और बच्चियां तोरण सेरवाने गई थी।
जहां 5 बच्चियां नदी के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी गांव निवासी रामू ने चारों बच्चियों को पानी से बाहर निकाल कर बचा लिया। वही पांचवी बच्ची रेशमी निषाद पुत्री जगदीश जो गहरे पानी में चली गई थी उसे भी निकाला और वह बेहोश थी जहां उसे घरवाले जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने रेशमी निषाद 18 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
जिससे गांव में मातम सा छा गया और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।