26 मई को भैंसहवा में एक दिवसीय विशाल इजलास -ए-आम

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । थाना मिश्रौलिया विकास क्षेत्र जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसहवा डबरा मे स्थति मदरसा दारुल इस्लाम के प्रांगण मे आगामी 26 मई 2023 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय विशाल इजलास -ए-आम का आयोजन किया गया है ।

उक्त की जानकारी मदरसा दारुल इस्लाम कमेटी व इजलास-ए-आम के जिम्मेदार एवं आयोजक फारूक ने शुक्रवार को एक औपचारिक मुलाक़ात के दौरान बताया । उन्होंने बताया की इजलास मे देश और प्रदेश स्तर के दर्जन भर मशहुर मुस्लिम आलिमों व विद्वानो के पहुंचने की प्रबल संभावना व उम्मीद है।

आगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जमियत अहले हदीश सिद्धार्थनगर के नाजिम मौलाना वसीउल्लाह मदनी और संचालन जमियत अहले हदीश सिद्धार्थनगर के नायब नाजिम मौलाना अब्दुर्रशीद सल्फी करेंगे ।

आयोजक फारूक सहित आदि लोगों ने दूरभाष पर बताया कि महिलाओं के लिए पर्दे और बैठने का माकुल व्यवस्था किया गया है । सभी से कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील किया गया है।