📅 Published on: May 16, 2023
इन दिनों भारी गर्मी पड़ रही है जिस कारण से गाड़ियों का तापमान बहुत बढ़ जाने से गाड़ियों में आग लगने के कई मामले पिछले एक सप्ताह के अंदर जनपद में हो रहे हैं |
Ozair khan
बढ़नी सिद्धार्थनगर इंडो नेपाल सीमा बढ़नी पर स्थित एस एस बी पोस्ट के नजदीक अज्ञात कारणों से एक ट्रक में आग लग गई । ट्रक में नेपाल जाने के लिए फल लदा जीवा था भीषण आग में करीब आधा घंटा तक ट्रक जलता रहा,किंतु सुरक्षा एजेंसियां व लोग मात्र मूकदर्शक बने रहे।
दमकल के पहुँचने तक ट्रक बुरी तरह से जल चुका था । ट्रक आग की चपेट में पहुँच चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार को दोपहर नेपाल जा रहे फल लदे एक ट्रक में उस वक्त आग लग गयी जब उसका ड्राइवर गाड़ी से उतरकर एसएसबी पोस्ट पर इंट्री करा रहाथा।
अचानक अज्ञात कारणों से डीसीएम (यूपी 40 एटी-0387) में लगी आग तेजी से फैलने लगी । कुछ ही मिनट में अगले टायरों में जब आग लगी तो उसमें ब्लास्ट होने लगा। हर तरफ धुंवा ही धुंवा हो गया ।
ब्लास्ट के वजह से गाड़ी के समीप कोई नही जा रहा था। आसपास के लोगो ने बिजली कटवाई और अन्य वाहनों को दूर करवाया कहा जा रहा है कि कड़ी धूप व काफी गर्म हो चुके इंजन के कारण ट्रक में आग लगी ।
एसएसबी द्वारा नेपाल पुलिस से सहायता हेतु दमकल भेजने को कहा गया । अंत में कृष्णनगर (नेपाल) के दमकल की गाड़ी करीब तीन बजे पहुची तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
गर्मी के कारण बीते शनिवार को शोहरतगढ़ नौगढ़ हाईवे मार्ग 730 पर महदेवा गांव के मोड़ पर एक फोर सीटर मारुति कार में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है | गाड़ी मुख्यमार्ग पर पिछले तीन दिनों से जाली हुई अवस्था में बीच रस्ते में खड़ी देखी जा सकती है |