अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर संग्रहालय में लगा छायाचित्र प्रदर्शनी

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा सिद्धार्थनगर द्वारा गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर प्राचीन भारतीय स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के अंतर्गत प्राचीन भारत से लेकर मध्यकालीन भारत के प्रमुख ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया।

उक्त प्रदर्शनी में गौतम बुद्ध बाल विद्या मंदिर अलीगढ़वा के विद्यार्थीयों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया एवं उनके विषय में जानकारी दी गई।इसके साथ ही विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा में संग्रहालय के महत्व एवं भूमिका की भी चर्चा की गई।

उक्त अवसर पर वीरेंद्र यादव, संदीप यादव, अजय कुमार जयसवाल,विवेक पांडेय,अनूप कुमार पाठक, शिव कुमार, रूद्रदेव पांडेय, गुरु प्रसाद जयसवाल, पायल कसौधन, कुसुमलता जयसवाल, उमेश यादव, अमित जयसवाल, ओमप्रकाश पांडेय संदीप कुमार, वीरेंद्र यादव इत्यादि सहित कुल 60 लोगों की उपस्थिति रही।