नव सृजित नगर पंचायत कपिलवस्तु की पहचान एतिहासिक हैं  इसकी पहचान सजोने एवं सजाने मे पुरी तरह से लगना होगा-  राम प्रसाद चौधरी

नगर पंचायत कपिलवस्तु के  नव निर्वाचित  अध्यक्ष  एवं  16 सभासदों  ने पूर्व मंत्री , जन प्र्रीनिधियों एवं अन्य गण मान्य  के मौजूदगी मे पद् और  गोपनीयता की शपथ ली 

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । नव सृजित नगर पंचायत कपिलवस्तु की पहचान एतिहासिक  हैं  । इसकी पहचान सजोने एवं सजाने मे पुरी तरह से लगना होगा । वैसे बड़ा कठिन है और काटों भरा वाला सफर होगा । फिर घबराये नहीं । कपिल वस्तु  का चुनाव किसी संग्राम से कम नहीं था।कपिल वस्तु कि जनता जनार्दन को कोटी कोटी नमन एवं  पूजनीय है । 

उक्त बाते शनिवार को नव सृजित नगर पंचायत कपिल वस्तु की  अध्यक्ष पद की  सपा समर्थित उम्मीदवार नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदो के आयोजित् शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  राम प्रसाद चौधरी ने कार्यक्रम को संबिधित करते हुए कहा ।

उनहोंने आगे कहा कि जिस विश्वास के साथ  सपा के उम्मीदवार को बड़ी बहुमत से जीत दर्ज कराई हैं । उसी प्रकार से कपिल वस्तु को एक आदर्श नगर मे तब्दील करना होगा ।कोर कसर बाकी न छोड़े । जिससे दुबारा चुनाव मे प्रचार न करना पड़े ।

सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बांसी विधान सभा के युवा नेता कमाल खान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की कर्म भूमि पर फल के लिए श्रम सभी को करना पड़ता है। मालिक सिर्फ लकीर देता है । रंग हमी को भरना पड़ता है । ठीक उसी तर्ज पर छोटे भाई जावेद खान उर्फ़ चुन्ने भाई एवं आरती देवी ने कपिल वस्तु मे सपा की जड़ मजबूत करते हुए भारी मतों से जीत दर्ज किया है ।  वैसे यह चुनाव कांटों भरा था । आने वाला समय भी चुनौती पूर्ण होगा । सभी 16 सभा सदों को एक साथ लेकर चलने का सुझाव दिया । एक अच्छी सदन चलने मे सभी सभासदों को एक साथ लेकर चलना होगा । किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं होना चाहिए ।

वरिष्ठ शिक्षक व सपा के फाउंडर सदस्य  राम चंद्र यादव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत कपिल वस्तु कि जीत कर्मठ और ऊर्जावान सपा के अच्छे सिपाही जावेद खान उर्फ़ चुन्ने प्रधान के अथक मेहनत और प्रयास का नतीजा है । हम सभी का आशीर्वाद है । हमेशा बना रहेगा । उन्होंने लोगों को खेताब् करते हुए चुन्ने प्रधान को निर्देश और सलाह दिया कि आने वाले समय मे कपिलवास्तु को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिलाने एवं बनाने का लक्ष्य अभी से बनाना है ।

 उप जिला अधिकारी सदर ललित मिश्रा ने नव निर्वाचित नगर पंचायत कि अध्यक्ष आरती देवी व 16 सभासदों को पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम प्रसाद चौधरी , पूर्व राज्य सभा सदस्य / सासद आलोक तिवारी , सपा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव ,  कपिल वस्तु विधान सभा के पूर्व विधायक अनिल सिंह ,अफसर रिजवी , विजय चौधरी ,  युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बांसी विधान सभा निवासी कमाल् खान ,  सपा नेता कामता  प्रसाद यादव ,  सपा की महिला जिला अध्यक्ष गीता गोस्वामी , मुरली मिश्रा , युवा नेता  मोहम्म्द् जफर सिद्दीककी   , वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र यादव ,   नगर पंचायत के इओ संदीप पासवान सहित सैकड़ों गण मान्य व जन प्रतिनिधियो की मौजूदगी मे एक मैरेज हाल मे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

इसी क्रम मे  एसडीएम सदर ललित मिश्रा ने शपथ दिलाने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुभ कामनाये देते हुए कहा कि कपिल वस्तु नगर पंचायत एक दम नया है । इसको भव्य  और सुंदर  बनाने मे जन विकास से सम्बन्धित सभी परियोजनाओं पर प्रशासन का हर संभव मदद मिलेगा ।  उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरती देवी को राय दिया कि आप को जनता जिस यकीन से भारी बहुमत दिया है । अब उनके जन आकांक्षाओ , अच्छे कार्य के लिए खरे उतरने कि आवश्यकता है । हमरी तरफ से यही शुभ कामना है

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर नगर पंचायत कपिलवस्तु के  अध्यक्ष प्रतिनिधि एवा कार्यक्रम के संचालन कर रहे जावेद खान उर्फ़ चुन्ने प्रधान ने सभी सभा सदों एवं आम जानता जनार्दन का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया । और् आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से आप ने नगर पंचायत कि चौकीदारी सौंपी हैं । अल्लाह को हाजिर नाजिर करके वादा करता हूँ । कपिल वस्तु आवाम् को एक पाई का कर्ज उतार दूंगा । कपिल् वस्तु की विकास मे कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा   जानता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहेगा तो कोई बाधा नहीं आएगी ।

कार्यक्रम की  शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया  गया। संचालन अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद खान उर्फ़ चुन्ने प्रधान एवं युवा पत्रकार इमरान खान ने संयुक्त रूप से किया ।

——–

मुझे अपने लाल जावेद खान पर गर्व है  – ओबैदुर्रहमान

——————

सिद्धार्थनगर ।  एक लम्हे मे सदियों की  तारीख़ निकल जाती है । एक लम्हा भी सदियों से अहम होता है । मुझे अपने लाल पर गर्व और विश्वास था । एक न एक दिन चमत्कार जरूर करेगा । इसके अंदर शुरु से सृजनात्मक कार्य की प्रतिभा दिखती थी । इसमे वो ऊर्जा थी जो आज धरातल पर और साक्षात् सभी के सामने भाजपा के किले को भेद्ते हुए आरती देवी को भारी मतो से जीत दर्ज कर प्रस्तुत किया है ।

उक्त बातें नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड नंबर 10 आजाद नगर जो पहले  बर्डपुर नंबर 8 टोला बसालतपुर के नाम से जाना जाता था  के निवासी एवं नव सृजित नगर पंचयत कपिलवस्तु के चुनाव के चाड़क्य  जावेद खान उर्फ़ चुन्ने प्रधान के पिता दीवानी कचहरी सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता ओबैदुर्रहमान खान ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रेस के सवाल और जवाब मे कहा । वे बहुत गद् गद नजर आये । जीत की खुशी मे लबरेज दिखे ।

उन्होंने प्रेस के सामने बताया कि एक लम्हे मे सदियों की  तारीख़ निकल जाती है । एक लम्हा भी सदियों से अहम होता है । उन्होंने बताया कि अल्लाह के फजल से मुझे चार बेटे

हसीबुर्र्हमान , जावेद खान , नौशाद आलम एवं इरशाद आलम की प्राप्ति हुई थी ।  जिनमे चाड़क्य के रूप मे उभरा जावेद उर्फ़ चुन्ने प्रधान दूसरे स्थान का था ।

ओबैदुर्रहमान ने बताया की जावेद  शिक्षा से लैश हैं ।  जिसकी बुनियादी तालीम बांसी के रत्न सेन इंटर कालेज से हुई थी । फिर 1968 मे मुस्लिम विश्व विद्यालय अलीगढ़ से बीए,  एलएलबी किया ।  विश्व विद्यालय के दिनों से ही राजनीति मे सक्रियता थी । ग्राम प्रधान रहकर  अवाम की सेवा कर चुका है ।

 उसके बाद बहुत दिनों तक मेरे  साथ दीवानी कचहरी  मे वकालत भी  किया ।  साथ ही साथ राजनीति मे सक्रिय रहा । आज उसी का प्रीतिफल है नव सृजित कपिलवस्तु नगर पंचायत का परिणाम । मुझे अपने लाल पर गर्व है । उन्होंने बताया कि मेरा पहला लाल हसीबुर्र्हमान शिक्षक थे । जो मरहूम हो गये ।

तीसरे नौशाद आलम बम्बे प्राइवेट जब मे लगे है । चौथे बेटे इरशाद आलम  बिटेक एमबीए कर कई स्थानों पर सेवाएं दे चुका है ।