📅 Published on: May 28, 2023
Devendra srivastav
उस्का बाजार सिद्धार्थनगर । शनिवार को ब्लॉक परिसर में नवनिवार्चित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यो को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में उनके समथर्कगण मौजूद रहे।
उसका ब्लाक कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सदर डॉ ललित कुमार मिश्र ने नगर पंचायत की नवनिवार्चित अध्यक्ष मंजू जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया।तत्पश्चात उप जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के सभी 15 वार्डो के नवनिर्वाचित वार्ड सदायो को सामूहिक रूप से शपथ पत्र का वाचन कराते हुए उन्हें पद की गोपनीयता की सपथ दिलाया।
इनमे वार्ड सदस्य प्रमिला देवी ,कल्लू पासवान, कासिम,कांति वर्मा, गुड़िया देवी,सूर्यमती,विभूति अग्रहरी,राजेश श्रीवास्तव, अंगद साहनी, मयंक पांडेय, उपेंद्र दुबे, पूनम त्रिपाठी, अयोध्या साहू, प्रेमा अग्रहरि, सूरज मोदनवाल मौके शामिल रहे।
समारोह के अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, सदर विधायक ध्यामधनी राही,पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा,दिलीप चतुर्वेदी,राजेन्द्र पाण्डेय,जिला संयोजक कन्हैया पासवान,वीरेंद्र श्याम चतुर्वेदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष और सिद्धार्थनगर नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविन्द माधव,जय प्रकाश पाण्डेय ,सुरेन्द्र पाण्डेय,धनेश वर्मा,अर्चिष्मां मिश्र, अरुणा मिश्रा, श्याम सुंदर मित्तल,जगदीश जायसवाल, राजेन्द्र मिश्र, दीपक मौर्य,केशभान राय आदि नेताओ ने मंच से उस्का नगर पंचायत क्षेत्र की जनता और मतदाताओं से मिले अपार जान समर्थन व आशिर्वाद के लिए आभार ज्ञापित करते हुए यह विश्वास दिलाया कि क्षेत्रीय जनता ने जिस विश्वास और उम्मीदो के साथ अध्यक्ष पद पर श्रीमती मंजू जायसवाल को चेयरमैन पद पर आसीन कराया है ,उसे वह पूरी कायर्कुशलता से निवार्ह करते हुए अपने वादो पर खरा उतरने का संकल्पित प्रयास करेंगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर मित्तल ने मंच के माध्यम से नवनिवार्चित अध्यक्षा को इस बात का अहसास कराया कि वह हर हाल में जनता की समस्याओं का बिना भेदभाव निस्तारण के साथ विकास को प्रमुखता प्रदान करें और अपने दायित्वों का जिम्मेंदारी से निवर्हन करें। अन्यथा इस लोकतन्त्र में जनता अपनी ताकत का अहसास कैसे कराती है ? इसका उस्का बाजार नगर निकाय चुनाव के चुनावी परिणाम से बेहतर नमूना कुछ और नही हो सकता।उन्होंने कहा कि कार्यकुशलता के साथ ही समुचित सूझबूझ व निणर्यशक्ति से ही नगर के चैमुखी विकास की दिशा और दशा तय होती है।
चुनावी पूवार्ग्रह और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर के प्रति विकासोन्मुखी सोच ही इसकी परिकल्पना को मूतर्रूप में प्रतिफलित करने मे कारगर हो सकता है।उन्होंने अपेक्षा जताया कि नवनिवार्चित चेयरमैन व सदस्यो को चाहिये कि वे विकास को प्रमुखता देते हुए अपने पद और दायित्व का ईमानदारी से निवर्हन करें।
गौरतलब है कि इससे पूर्व कायर्क्रम में आमन्त्रित अतिथियों का स्वागत और अभिननदंन का दौर चला।इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ,सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का चेयरमैन प्रतिनिधि और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमन्त जायसवाल ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत अभिनन्दन किया।इस कड़ी में मंचासीन अतिथियों में बीडीओ कृतिका अवस्थी और नव निर्वाचित चेयरमैन श्रीमती मंजू जायसवाल को ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बुकें भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।
इसी प्रकार मंचासीन अन्य अतिथियों में मुरलीधर अग्रहरी,धनेश वर्मा, शिवशरण चौरासिया, केशभान राय ,दीपक मौर्य जी
विपिन सिंह,संतोष जी,अनूप छापड़िया,राजेन्द्र मिश्र,बृजबिहारी मिश्र
विजयकांत चतुर्वेदी
डॉ फहीम ,जिलामंत्री विन्दुमती मिश्र, अरुणा मिश्र, सरोज शुक्ला जगदीश जायसवल ,राम सुरेश चौहान
एसपी अग्रवाल,पूर्व प्रमुख प्रभात शुक्ल,श्याम सुंदर मित्तल, अर्चिष्मान मिश्र,तेज विश्वकर्मा,फूल चंद, धनेश वर्मा,कन्हैया पासवान, जय प्रकाश पाण्डेय, गोविंद माधव
राजू शाही, मनोज मौर्या
,राजेन्द्र पाण्डेय आदि दर्जनो पदाधिकारियो का स्वागत का दौर चला। कार्यक्रम का सफल सञ्चालन भाजपा नेता सच्चिदानन्द चौबे ने किया।
इस मौके पर शशिकान्त जायसवाल, मनीष अग्रहरी,सोमनाथ मिश्र, सत्यनारायन जायसवाल,मसीउद्दीन, शकील अहमद,मकबूल आलम,श्रीधर पाण्डेय , अभिषेक त्रिपाठी,वेद प्रकाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, राजेश जायसवाल,हरि कृष्ण पाण्डेय,जितेंन्द्र सहानी,ऋषि अग्रहरी,अशोक जायसवाल,अधिवक्ता, मणिकांत मिश्र, अश्वनी कुमार मिश्र,समीर आदि लोग उपस्थित रहे।