सिद्धार्थ वेलफेयर सोसायटी की पहल पर शोहरतगढ रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल की व्यवस्था

अभिषेक शुक्ला

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी की पहल एवं सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से की गई मांग पर 48 घंटे के भीतर रविवार को शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में वाटर कूलर(शीतल जल) की व्यवस्था रेलवे प्रशासन ने कर दी है। बीते एक वर्ष से शोहरतगढ़ स्टेशन से यात्रा कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की समस्या से जूझना पड़ा रहा था,वॉटर कूलर लगने से पानी की समस्या से निजात मिल सकेगा। बीते 9 जून को सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक शोहरतगढ़ निवासी वकार मोईज खान ने डीआरएम लखनऊ रेल मदद व रेलवे के उच्च अधिकारियों को ट्विट कर भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी पीने के लिए (शीतल जल) वाटर कूलर लगाने की मांग की थी.,उसी दिन डीआरएम पड __ वक्त… लखनऊ,रेल मदद ने संबंधित अधिकारियों को शोहरतगढ़ स्टेशन परिसर में वाटर कूलर लगाने के लिए निर्देशित किया था। 0 जून को डीआरएम लखनऊ एवं रेल मदद ने ट्विट कर वाटर कूलर लगने की सूचना दी। अब भीषण गर्मी में शोहरतगढ़ स्टेशन परिसर पर यात्रियों को पानी पीने की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। वॉटर कूलर लगने से शोहरतगढ़ क्षेत्र के निलेश चौधरी, अजय चौधरी, अभय प्रताप सिंह,संतोषपासवान,विष्णु कुमार उमर,अरमान अंसारी, मुकेश शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।