सिद्धार्थ नगर – ऑल इंडिया मेकरानी तंजीम हलका नौगढ़ की बैठक संपन्न

विनय त्रिपाठी

आज दिनांक 18 जून 2023 दिन रविवार को ऑल इंडिया मेकरानी तंजीम हलका नौगढ़ सिद्धार्थनगर की बैठक मदरसा दारुत्तलीमुल इस्लामी वजीराबाद स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई ।

बैठक में बिरादरी की तंजीम को और मजबूती प्रदान करने, संगठन को विस्तारित रूप देने, रिक्त पदों पर मनोनयन करने, सामाजिक वा तालीमी माहौल उत्पन्न करने, आपसी मेल मुहब्बत का माहौल बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने को लेकर बैठक आयोजित थी ।

बैठक की अध्यक्षता मेकरानी तंजीम के अध्यक्ष अख्तर कमाल मेकरानी वा संचालन नव नियुक्त जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अमून मेंकरानी ने की ।

मीटिंग में आए हुए सभी मेंबरान साहबान ने अपने अपने विचार रखे । तंजीम के सरपरस्त वा अभिभावक आली जनाब मौलाना जलालुद्दीन साहब वजीराबादी जी ने मीटिंग को खिताब करते हुए कहा की मौजूदा दौर मे समाज में फैले बुराईयों को दूर करने, युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा की तरफ रुचि बढ़ाने की असद जरूरत है ।

यही शिक्षा ही हम सब को अंधेरे से उजाले की तरफ ला सकती है इसलिए हम सब अपने अपने बच्चो को सबसे पहले शिक्षा के लिए प्राथमिकता दे ।

नव नियुक्त जनरल सेक्रेटरी जनाब मोहम्मद अमून मेकरानी साहब ने कहा की शिक्षा के साथ साथ सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी एक जुट रहकर एक अलग पहचान बनाए रखा जाए ताकि समाज में जागरूकता बनी रहे ।

सहायक सेक्रेटरी जनाब मास्टर शमसुलहक साहब ने अपने संबोधन में कहा की अपने अपने मसायल हम सब अपने तंजीम के स्तर से ही निपटाएं।
अंत में अध्यक्ष अख्तर कमाल मेकरानी ने तंजीम की मीटिंग मे आए हुए नए और पुराने मेंबरो का खैर मकदम करते हुए कहा की तंजीम को पराकाष्ठा तक पहुंचाने में आने वाली चुनौतियों वा समस्याओं का सामना करके निदान कराया जायेगा और वरिष्ठ पदाधिकारियों के राय मशविरा से किसी भी चुनौतियों का सामना करके निराकरण कराया जाएगा ।

बैठक में मुख्य रूप से जनाब अब्दुल कय्यूम साहब, जनाब जववाद अहमद, मोहम्मद शमून मेकरानी, अलहाज मुबाराकल्लाह साहब, मोहम्मद नईम साहब, मुबारक हुसैन साहब, अलहाज इसरारुल्हाक साहब, अब्दुल अहद साहब, इश्तियाक अहमद साहब, मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इसकी सूचना अध्यक्ष अख्तर कमाल मेकरानी वा जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अमून मेकरानी ने संयुक्त रूप से एक विज्ञप्ति केमाध्यान से दी है