मोहाना पुलिस ने नशीली दवा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

kapilvastupost reporter 

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देश पर व क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को

अपराध एंव अपराधियों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रोकथाम अवैध तस्करी मे पिलर संख्या 544/(36) ककरहवा के पास से एक नफर अभियुक्त जियाउद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी लुम्बिनी सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड न0 13 थाना लुम्बिनी जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल को नशीली दवा 56 कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्जीवान प्लस नशीली दवा के साथ गिरफ्तार

कर ममुकदमा अपराध संख्या 133/2023 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज ककरहवा तरुण कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप, कांस्टेबल संजय यादव एवं अनिल यादव शामिल रहे।