पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है भारत – जगदंबिका पाल
📅 Published on: June 18, 2023
डुमरियागंज के ग्राम देईंपार मे सांसद जगदंबिका पाल ने सुनी मन की बात केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया
——————
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है भारत ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “मन की बात” कार्यक्रम 102 वा का लाइव प्रसारण रविवार को डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने जनता के साथ सुना और उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी और जनहित की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए मन की बात को अपने जीवन व्यवहार में लाने की अपील की ।

उक्त बातें डुमरियागंज के ग्राम देईंपार मे सांसद जगदंबिका पाल ने सुनी मन की बात केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताते हुए कहा ।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश आज विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर हैl उनका प्रयास है कि एक भारत सशक्त भारत के सपने को साकार किया जाएl
उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने जितने विकास का कार्य 9 वर्ष के कार्यकाल में किया है उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ही प्रमाण है कि आज अमरीका में उनका स्वागत करने के लिए वहां के सांसद 25 स्थानों पर स्वागत करने के लिए तैयार हैंl पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 तक देश को टीवी मुक्त बनाने के लिए संकल्पित है और जल संरक्षण को लेकर चिंतित हैंl



