नशा मुक्ति भारत अभियान के क्रम में रैली निकालकर लोगो को किया गया जागरूक
📅 Published on: June 19, 2023
Kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशीली दवाओं के सेवन और दुरूपयोग को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान “जीवन के लिए हाँ नशीली दवाओं को ना” के क्रम में सोमवार को सशस्त्र सीमा बल 43वी वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के नेतृत्व में आबकारी विभाग सिद्धार्थनगर, एएचटीयू पुलिस सिद्धार्थनगर, मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर की शाखा ककरहवा, ककरहवा कस्बे के नागरिकों एवं एसएसबी के जवानों द्वारा
नशीली पदार्थो के विरुद्ध जागरूकता रैली ककरहवा में निकाली गई एवं व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। रैली के माध्यम से नागरिको को नारों के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा था कि एक पल का मजा जीवन भर सजा, नशा पता अब छोड़ दो टूटे रिश्ते जोड़ लो, गृह कलेश और मार पिटाई छोड़ो नशे की लत मेरे भाई, नशा नाश का दूजा नाम तन मन धन तीनो बेकाम, आओ सब मिल जुल कर आओ देश को नशा मुक्त बनाओ आदि नारो से लोगो को नशे से होने वाले हानि के बारे में सन्देश दिया गया।



