मध्य प्रदेश की तरह चाहते हैं सुविधाएं एवं भत्ते :- यूपी के संविदा कर्मी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यूपी के संविदा कर्मी कर रहे हैं तारीफ, चाहते हैं की यूपी के संविदा कर्मी को भी मिले यह सुविधाएं 

nizam ansari 

दरसल 4 जुलाई को मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है जिसमे प्रतिवर्ष अनुबंध प्रक्रिया समाप्त करना, नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ, 100% वेतन, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, अनुकंपा पर नियुक्ति, रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी, नियमित पदों पर भर्ती में 50% आरक्षण, नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश, देने की घोषणा शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से की गई है |

इस घोषणा के बाद यूपी के संविदा कर्मी मे भी आशा की किरण जागी है संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ रास्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुरेंद्र पाल द्वारा ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मध्य प्रदेश सरकार की तरह कर्मियों के हित में कदम उठाने की मांग की है |

संयुक्त कम्युनिटि प्रोसेस कर्मचारी संघ रास्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश,के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया है कि संघ की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार से संविदा कर्मियों को भी उक्त सुविधाएं देने की अपील की जा चुकी है लेकिन अभी तक इंतजार ही हाथ लगा है |

जब मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मियों को कई तरीके की सुविधाएं दी हैं ठीक उसी प्रकार से यूपी में भी संविदा कर्मियों को दिया जाए जिससे उनका शोषण कम हो सकेगा | इसके अलावा कई प्रदेश की सरकार ने ये सुविधाएं पहले ही दे चुकी है |