कैटल कैचर वैन से आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला पहुंचाने में मिलेगी मदद – न प प्रशासन

इंद्रेश तिवारी

शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा पहला कैटल कैचिंग वैन खरीदा गया है। वृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व ईओ नवीन कुमार की अगुआई में 50 आवारा पशुओं को पकड़वाकर इस वैन से गोशाला में भेजे गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस वैन से सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ने में काफी आसानी होगी। वाहनों पर मवेशियों को चढ़ाने व उतारने में पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वैन के आ जाने से समस्याएं दूर हो जाएंगी। मवेशी को उतारने व चढ़ाने के दौरान लोगों को अब घायल नहीं होना पड़ेगा।
ईओ ने कहा कि कैटल कैचिंग वैन से कस्बे व सिवान में घूम रहे आवारा पशुओं पकड़कर भेजने में आसानी होगी।

50 पशुओं को नगर पंचायत द्वारा संचालित गोशाला में इस वैन की मद्दत से शिप्ट किया गया है।

इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राजेश कुमार त्रिपाठी, कमलेश कुमार गुप्ता, अशरफ अंसारी, अनूप,महतो, श्रीनिवासन आदि लोग मौजूद रहे।