📅 Published on: July 7, 2023
निजाम अंसारी / इन्द्रेश तिवारी
शोहरतगढ़ विधान सभा के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत ग्राम बड़गो सहित गंगा राम महदेवा में चौपाल का आयोजन कर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान किया। चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनता की गजब की भीड़ दिखी।
प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले शासन स्तर के ग्राम चौपाल कार्यक्रम में बड़गो के पंचायत भवन में आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक वर्मा शामिल हुवे।इस दौरान उपस्थित जनता-जनार्दन द्वारा विधायक को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत-सम्मान किया गया।
इस दौरान शासन स्तर से प्रदत्त विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, उनके मूल्यांकन व क्षेत्र में संभावित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर -जनता की समस्याओं का निदान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले लोगों को अपने हाथों से उनके घर की चाभी प्रदान किया।
इस अवसर पर उप ज़िलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव , खंड विकास अधिकारी नौगढ़ अरुण कुमार , जिलापूर्ति अधिकारी, लेखपाल शिवमूरत , सचिव अभिनव ओझा , ग्राम प्रधान विश्वनाथ शुक्ल , रामदास मौर्य, संजय कसौधन , रत्नेश सोनी , विष्णु सिंह , प्रशांत सिंह , हरिश वर्मा समेत कई अन्य सम्मानित जनों की उपस्थिति रही।
इसी कड़ी मे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महादेवा गंगाराम के पंचायत भवन में शासन स्तर द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के रुप में फ़ीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान शासन स्तर से प्रदत्त विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, उनके मूल्यांकन व क्षेत्र में संभावित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई साथ ही साथ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले लोगों को अपनी हाथों से उनके अपने घर की चाभी प्रदान किया।
इस अवसर पर एस.डी.एम, बी.डी.ओ (नौगढ़),, वंदना राम गौतम (ग्राम प्रधान), सुनील गौतम (प्रधान प्रतिनिधि), मिथिलेश त्रिपाठी ( पूर्व प्रधान), अनिल तिवारी , गंगा मिश्रा ( पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष), आशुतोष मिश्र (ADO पंचायत), मो. शकील अहमद (ग्राम पंचायत अधिकारी), रामबहादुर चौधरी (ADO, ISB) समेत कई अन्य सम्मानित जनों की उपस्थिति रही।