सिद्धार्थ नगर – अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी की खून से लथपथ लाश मिलने से हडकम्प , एस पी ने मौके पर पहुँच कर करी जांच

MOHAMMAD SHABAN

इटवा(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय नगर पंचायत के डुमरियागंज मार्ग स्थित डा. बुशरा पॉलीक्लिनिक पर सुबह नौ बजे के लगभग इसमें कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पायी गयी। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार डा. बुशरा पॉलीक्लिनिक पर सुबह नौ बजे के लगभग यहां कार्यरत एक कर्मचारी की लाश पायी गयी। लाश मिलने की सूचना पर आमजन आश्चर्य में पड़ गए । मौके पर आस पास के लोगों के साथ इटवा पुलिस पहुंच गयी।

सूचना पाकर  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ता किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया  कि प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का लग रहा है। बताया जाता है कि मृतक का शरीर खून से लथ पथ था । उसका शरीर पेट के बल पडा था।

25 वर्षीय मृतक का नाम ‘वसीउल्लाह पुत्र अजीमुल्लाह है । वह ग्राम बननी, थाना दुघारा, जिला ‘संतकबीर नगर का निवासी था। वर्तमान में वह डा. बुशरा पॉलीक्लिनिक पर रह कर कम्पाउंडर का कार्य कर रहा था।

लोगों के अनुसार वह नीट की तैयारी कर रहा था। उसका ननिहाल इटवा में बताया जाता है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गयी है।