📅 Published on: July 12, 2023
मोहम्मद शाबान
इटवा – थाना कठेला समय माता अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा दुल में मंगलवार को दो युवकों के बीच कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। मनबढ़ युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए सीएचसी इटवा लाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरतार कर लिया है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सेमरा . दुल निवासी 18 वर्षीय वसीउर्रहमान पुत्र वसीउल््लाह और उसी गांव के साजिद उर्फ मोन्टी पुत्र जाहिद उर्फ कल्लन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।
बताया जाता है कि दोनों युवक मंगलवार को गांव में किसी दुकान पर मिले। जहां दोनों में कहासुनी हुई और साजिद ने
वसीउर्रहमान के ऊपर चाक् से ताबड़तोड़ कई वार किया। जिससे उसके शरीर में कई घाव लग गए।
वसीउर्रहमान को खून न से लथपथ देखकर साजिद मौके से फरार हो गया । परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी इटवा लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
उसके शरीर पर 6 से 8 गहरे घाव बताया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कठेला पुलिस सक्रिय हो गई । मनबढ़ आरोपी युवक को झकहिया के पास से गिरतार कर लिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 82/2023, धारा 307 भादवि व 04/ 25 आर्म्स एक्ट से संबंधित बुक क्त साजिद उर्फ मोन्टी पुत्र जाहिद उर्फ कल्लन, निवासी सेमरा दुल को गिरतार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।