📅 Published on: July 27, 2023
Nandlal badhni siddharthanagar
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अविनाश चौधरी तथा खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सभी कर्मियों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा धर्म है। आज बारिश के लिए लोग लालायित हैं। अगर पौधारोपण के प्रति लोग जागरूक हो जाएं तो शुद्ध ऑक्सीजन के साथ-साथ जल की किल्लत से लोगों को छुटकारा हो सकता है।
उन्होंने सभी कर्मियों से थाने परिसर में वृक्षारोपण कराकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि जल और जीवन की कल्पना वृक्षारोपण के माध्यम से ही सम्भव है। वर्षा ऋतु में वर्षा वायु को रोकता है, जिससे वर्षा की सम्भावना अधिक होती है । वृक्ष अपने जड़ों मे मिट्टी को बांधकर रखता है, जिससे मृदा अपरदन नहीं होता है ।
वृक्ष अपने आसपास के वातावरण (दूषित वायु की स्वच्छता) के साथ साथ भूमि को भी ठंडा रखता है, व पौधारोपण यदि एक क्रम मे किया जाये तो सुन्दरता की झलक प्रदर्शित करता है इसलिये हमें अपनें आस पास पौधारोपण अवश्य करना चाहिये।
इस दौरान डॉ आरडी गौतम, राम सहाय फार्मासिस्ट, सुधांसु मिश्रा, डॉ विजय कुमार, डॉ मृणालिका , मकसूदन यादव, योगेंद्र कुमार, सौम्या जयसवाल, अमृता पांडे, शीला यादव, मनी
षा, जितेंद् प्रधान प्रतिनिधि घरुआर मौजूद रहे।
चित्र परिचय बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पौधरोपण करते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अविनाश चौधरी एवं घरुवार में पौधरोपण करते खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह।