इण्डो नेपाल के खुनुवा बॉर्डर का डीआईजी राजीव राना ने किया औचक निरीक्षण
📅 Published on: July 27, 2023
Ramanand pandey
इण्डो नेपाल बॉर्डर पर स्थित खुनुवा बॉर्डर पर गोरखपुर एसएसबी के डीआईजी पहुंच कर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मंगलवार को एस एस बी के डी आई जी राजीव राना शोहरतगढ थाना क्षेत्र के खुनुवा बॉर्डर पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किये। डी आई जी ने भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवा बॉर्डर से नेपाल आने जाने वालो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये। एस एस बी के 43वीं बटालियन सिद्धार्थनगर के कमांडिंग ऑफिसर आर के डोगरा खुनुवा बॉर्डर पर मौजूद रहे।



