थाना त्रिलोकपुर – मार्ग दुर्घटना में एक की मौत घर में मचा कोहराम

नियमतुल्ल्ला खान

सिद्धार्थनगर सडक हादसे में एक की मौत आपको बताते चले कि दिनांक 26/07/2023 को थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर के ग्राम कुस्मही तैय्यबपुर के निवासी चिंकू चौधरी पुत्र नंदन चौधरी उम्र करीब 44 वर्ष जो अपने पुराने घर से नए घर पर पैदल खाना खाने जा रहे थे। कि भनवापुर से मनीजोत मार्ग पर वाहन नंबर यूपी 55 एसी 2587 पैशन प्रो मोटरसाइकिल का चालक लव कुश ओझा पुत्र कृष्णा ओझा निवासी हरनाखुरी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए ठोकर मार दिया। जिससे चिंकू चौधरी को गंभीर चोट आई जिनके दवा इलाज हेतु बस्ती ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में आवेदक के लड़के रवि चौधरी द्वारा प्रेषित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 163/2023 धारा 279,304ए आईपीसी व 184 MV ACT पंजीकृत कर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। लाइन आर्डर की कोई समस्या नहीं है । थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद। एवं विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।