पुरानी पेंशन योजना शिक्षकों का हक हम इसे लेकर रहेंगे – शिक्षक नेता आर बी यादव
📅 Published on: August 8, 2023
Nizam Ansari
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, तबादलों की सरलीकृत व्यवस्था व अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही नौ अगस्त को बाइक रैली निकालने की सहमति बनी।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि अर्से से सरकार के सामने संगठन की ओर से शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की जा रही है। सरकार की नीतियां पूर्णतया शिक्षक विरोधी हैं।



