📅 Published on: August 22, 2023
Zakir Khan
कपिलवस्तु विधानसभा के विकासखंड जोगिया के ग्राम सभा उदयपुर, देउरा व हरैया में मेरा माटी मेरा देश के तहत चौपाल कार्यक्रम तथा शिल्लाफलकम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे चौपाल में खंड विकास अधिकारी सहित उस गांव के कर्मचारी भी मौजूद रहे इस योजना का उल्लेख करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गांव की समस्या का गांव में ही समाधान होना चाहिए ताकि गांव के लोगों को दफ्तरों तक चक्कर न लगाना पड़े सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि हमारी सरकार की जो भी योजनाएं आयी चाहे वह सौभाग्य योजना के अंतर्गत कनेक्शन की बात हो या पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत हर घर में बिजली पहुंचाने की बात हो सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा है ताकि आपको सरकार की योजनाओं के लिए कहीं जाना ना पड़े अधिकारी गांव में आकर उन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचावे, चाहे उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत गैसकनेक्शन की बात हो या किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की बात हो जो पात्र हैं उनको योजनाओं का लाभ मिले कुछ ग्रामीणों ने आवास व वृद्धा पेंशन को लेकर सांसद से कहा अधिकारियों को निर्देश देते हुए सांसद ने कहा कोई भी गरीब सरकार की किसी भी योजनाओं से वंचित न रहे चाहे वह वृद्धा पेंशन होविधवा पेंशन हो या आवास हो यदि वह पात्रता की श्रेणी में आता है तो उसे सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिले राजेन्द्र पाण्डेय जी,अरुण कुमार श्रीवास्तव B.DO जोगिया , s.pअग्रवाल ,नन्दलाल , मुमताज , माधव प्रसाद सोनी प्रधान कैसिया, अरसद प्रधान बारिक पार ,गौरी प्रसाद ग्राम प्रधान उदयपुर,
पूर्व प्रधान अब्दुल वसीम, कृष्ण कुमार,त्रिपुत्री,चौहान,चन्द्रप्रकाश,श्रीवास्तव रवि जायसवाल सांसद प्रतिनिधि, अनिल कुमार प्रियांशु मिश्रा,भरत कन्नौजिया ,विनीत सिंह समीर सिंह,सुनील सिंह,राजन सिहं,जितेन्द्र यादव श्यामजी आदि उपस्थित रहे।