इटवा – सरकारी संपत्ति पर कब्जा हटवाने को लेकर प्रशासन ने आंखें मूंदी कब्जेदारों के हौशले बुलंद

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र के दुफेडिया मे ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों का कब्जा देखने को मिल रहा है जहाँ एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के ऊपर विभागीय अधिकारियों के द्वारा जांच पड़ताल कराते हुए खाली कराती हैं |

तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे दबंग किस्म के लोग हैं जो ग्राम समाज की जमीन पर मालिकाना हक जमाकर बैठ गये है वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा उपजिलाधिकारी इटवा को भी प्रार्थना पत्र दिया है कि ग्राम समाज की जमीन को खाली कराया जाये |

ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों के द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर रातों रात पतरा रख कर कब्जा बना लिये है एसडीएम इटवा करमेन्द्र के द्वारा बताया गया कि मामला जानकारी मे आया है जांच किया जा रहा है उचित कार्यवाही की जायेगी।