सिद्धार्थ नगर – अधिवक्ताओं की हड़ताल का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया समर्थन

Kapilvastupost

सिद्धार्थ नगर 14 सितंबर / विगत दिनों हापुड़ में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्तागणों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने की घटना के विरोध में प्रदेश भर के सभी अधिवक्तागणों द्वारा किए जा रहे आन्दोलन एवं हड़ताल का जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन किया है।

आज़ इस आश्य का समर्थन पत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा जी को सौंप कर उन्हें विश्वास दिलाया कि जनपद के अधिवक्ता बंधुओं की हर लडाई में कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत अधिवक्ताओं को स्वयं ही न्याय पाने के लिए इस भाजपा सरकार में संघर्ष करना पड़ रहा है।

काजी सुहेल अहमद ने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी ने हापुड़ कांड के विरोध में प्रदेश भर के सभी अधिवक्तागणों द्वारा किये जा रहे हड़ताल के समर्थन की घोषणा की है इसलिए सिद्धार्थ नगर जनपद के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अधिवक्ताओं के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का काम करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहोदर त्रिपाठी, सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू, जिला प्रवक्ता सादिक अहमद, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, दिवाकर त्रिपाठी, जितेन्द्र धर द्विवेदी, सबरे आलम, गुल मोहम्मद, जाफर अली, जुबैर खान, मोहम्मद अकरम, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं तमाम अधिवक्तागण उपस्थित थे।