मिशन के कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवार में पहुंचाया राशन

प्रेम चंद गौड़ 

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ जन सेवा मिशन के उपाध्यक्ष राजू कसौधन एवं उनके सहयोगियों ने क्षेत्र के एक गरीब परिवार में राशन का संपूर्ण सामान पहुंचा। सिद्धार्थ जन सेवा मिशन के संस्थापक राजेश कश्यप अध्यक्ष सुशांत राव सचिव सत्यम यादव ने हाल ही में विद्यालय में गरीब परिवार के बच्चों में कापी कलम किताब जैसे सामग्री का वितरण किया था और उसके कुछ दिन पहले ही क्षेत्र के एक गरीब परिवार की लड़की को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होने के कारण एक साइकिल भी संस्था के तरफ से दिया गया था। सिद्धार्थ जन सेवा मिशन एक सामाजिक एवं वैचारिक संस्था है जो समाज के समस्त विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करती है और आवश्यकता अनुसार सहयोग करने का कार्य भी करती है बहुत ही कम समय में इस संस्था ने पूरे जिले में अपनी एक अलग पहचान बना ली है क्योंकि यह संस्था सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करके जमीनी स्तर पर उनके कार्यकर्ता कार्य करते हैं जो की प्रशासनीय है।