जनता की समस्या को लेकर सपाईओ ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं अघोषित विद्युत कटौती , बिजली मीटर का ज्यादा बिल, अस्पताल में महिला, शिशु और हड्डी विशेषज्ञ और दवा की उपलब्धता, छुट्टा पशुओं से किसानों को निजात दिलाना, पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जर्जर हालत, थानों और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, कठेला को ब्लॉक का दर्जा दिलाए जाने आदि मांगों जनहित की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इटवा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचे। यहां वक्ताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला और राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता झंडा तख्ती लेकर कार्यालय से नारेबाजी करते हुए तहसील पर पहुंचे। अघोषित विद्युत कटौती की बहाली और मनमानी तरीके से बिजली मीटर का ज्यादा बिल, अस्पताल में महिला, शिशु और हड्डी विशेषज्ञ और दवा की उपलब्धता, छुट्टा पशुओं से किसानों को निजात दिलाना, जल शक्ति मिशन के अंतर्गत गांव, गली की सड़कों की खुदाई करके निर्माण न करना, पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जर्जर हालत, थानों और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, कठेला को ब्लॉक का दर्जा दिलाए जाने आदि मांगों को पर सपा नेताओं ने विचार प्रकट करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। बिजली कटौती, जर्जर सड़क से जनता परेशान है। बेसहारा पशुओं से किसान त्रस्त हैं। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, अब्दुल लतीफ,जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, बेचई यादव, विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान,बड़कू पाण्डेय , इंद्रासना त्रिपाठी, आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।