📅 Published on: September 14, 2023
जिनके कंधे पर परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी वही मौत के आगोश में नवजात बच्चे को ट्रेन की पटरी पर लिटाकर चले गए
प्रेम चन्द गौड़
सिद्धार्थनगर । गोरखपुर गोंडा रेलखंड पर स्थित परसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर कई दिनों से खड़ी ट्रेन के नीचे करीब पांच दिन का नवजात मिला । लोगों के मुताबिक उसकी मां ने ही उसे स्टेशन पर मरने के लिए छोड़ दिया था |
जिंदगी और मौत ईश्वर के हाथ है बुधवार शाम 6.30 बजे भैस हांकते हुए चरवाहे उधर से गुजरे तो उन्होंने नवजात के रोने की आवाज सुनी जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्चा देखकर चौंक गए ।
स्टेशन पर बच्चा होने की खबर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे । शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म दो पर रेल ट्रैक पर बच्चा होने की खबर पर पहुंचे अजय सिंह ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी ।
चाइल्ड लाइन के अधिकारियों कर्मियों को बच्चे को सौंप दिया । जिसके बाद उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहाँ एसएनसीयू में नवजात का इलाज चल रहा है । डॉक्टरों के अनुसार उसकी सेहत ठीक बताई जा रही है ।