📅 Published on: September 21, 2023
teem kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद में बुधवार शाम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में पुरानी पेंशन व अन्य लंबित समस्याओं की मांग को लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर मशाल जुलूस साड़ी तिराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में सैकड़ो की संख्या में परिषदीय स्कूलों के अध्यापक, अध्यापिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुचें। जंहा एसडीएम ललित मिश्रा को संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
मीडिया से बात करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने बताया कि आज हमने पुरानी पेंशन, पदोन्नति, अंतरजनपदीय स्थानांतरण, अन्तःजनपदीय स्थानांतरण सहित कई प्रमुख मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया है। साथ ही मशाल जुलूस निकाला है। यदि हमारी मांगे नही मानी गई तो हम लोग संवैधानिक तरीकों के साथ आंदोलन करते रहेंगे।