शौर्य जागरण यात्रा का जिले में होगा भव्य स्वागत – अजय प्रताप यादव

अनिल कुमार

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सौजन्य से आगामी 30 सितंबर को अयोध्या मखौड़ा धाम से शौर्य जागरण यात्रा निकाल कर 10 अक्टूबर को काशी में यात्रा का समापन होगा। शौर्य जागरण यात्रा प्रमुख सिद्धार्थ नगर व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर जिले में शौर्य जागरण यात्रा का आगमन होगा।

कहा कि यात्रा का जोगिया, सनई में स्वागत होने के बाद सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर जनसभा होगी इसके उपरांत यात्रा उसका बाजार होते हुए महाराजगंज जिले के लिए शौर्य जागरण यात्रा प्रस्थान करेगी।

कहां कि शौर्य जागरण यात्रा को भव्य रूप से प्रदान करने हेतु ढ़ेबरुआ चौराहे से उप शौर्य जागरण यात्रा निकलेगी जो शोहरतगढ़, सनई होते हुए जोगिया से शौर्य जागरण यात्रा में शामिल होंगी।

विहिप के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा कि जिले के सभी सनातनी हिंदू भाइयों से शौर्य जागरण यात्रा और उप शौर्य जागरण यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

 उक्त यात्रा में शामिल होने के लिए वे संपर्क कर अपना नाम व वाहन नंबर नोट करवा दे।