📅 Published on: September 27, 2023
——————————————————————-
बताते चलें कि महिला संरक्षण को बने नये संसोधित कानून का लगातार दुरूपयोग बढ़ता जा रहा है जिसमें अपने विरोधियों को लगातार निशाना बनाकर अपना रास्ता साफ़ करने की कोशिस हो रही है शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मड़वा के ग्राम प्रधान के साथियों , ग्राम झरुवा के प्रधान , शोहरतगढ़ का चर्चित जग्गू का मामला और अब झाकहिया प्रधान अब्दुल्लाह को निशाना बनाया गया है यह स्थित ठीक नहीं है कड़े कानून के कारण अपने बचाव में आरोपी को ही अपनी बेगुनाही का सबूत देना पड़ता है जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब छेड़ छाड़ होता है तब महिला अपने बचाव में 112 पर फोने क्यों नहीं लगाती है अपने बचाव के लिए शोर क्यों नहीं मचाती है घटनास्थल के पास के लोगों से मदद क्यों नहीं ली जाती है | धीरे से दरखास देने पर कार्यवाही कब तक महिला द्वारा बताये गए आरोपी की लोकेशन उसकी दिनचर्या उसका कैरेक्टर तत्काल क्यों नहीं देखि जाती है यह बड़ा सवाल है ?
democrate
थाना कठेला – अपने ग्राम प्रधान के लिए सैकड़ों की तादाद में महिला,पुरुष ग्रामीण व कई सारे ग्राम प्रधानों ने घंटों चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन करते हुए थाने पर जमा रहे। ऐसा नजारा जनपद सिद्धार्थ नगर के थाना समयमाता कठेला पर देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप हमारे ग्राम प्रधान पर लगाए सारे आरोप बेबुनियाद हैं |
और उनपर लिखा गया संगीन मुकद्दमा वापस लिया जाए।आप को बता दें कि ईंट भट्ठे पर काम कर रही एक महिला ने ग्राम प्रधान पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकद्दमा पंजीकृत कराया है।
वहीं ग्रामीण महिला का बयान कि प्रधान किसी महिला को आंख उठा कर नही देखते ऐसा कृत्य वह कर ही नहीं सकते दूसरी महिला ने कहा कि यह 3री बार है जब मौजूदा प्रधान पर पूर्व प्रधान द्वारा ऐसा आरोप लगाया गया है प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पवन मिश्र ने क्षेत्राधिकारी को संबोधित ज्ञापन देते हुए कहा कि ग्रामीणों से पता चला कि इस के पहले भी आरोपिता 3 अलग अलग लोगों पर आरोप लगा चुकी है ।
ऐसे में पुलिस को सोचना चाहिए कि ऐसे संगीन मुकद्दमे दर्ज करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर ले। पवन मिश्र ने कहा कि प्रधानों के साथ ऐसा अक्सर देखा गया है कि वह राजनितिक प्रतिद्वंदता के शिकार बनाये जा रहे हैं हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं दरखास लेने से पहले मामले की तस्दीक पुलिस को करना चाहिए था तत्काल हमारे प्रधान साथी को छोड़ा जाये और निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए |
मामले में सी ओ सर्किल शोहरतगढ़ गर्वित सिंह ने बताया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और शांती के लिए हमेशा तत्पर है मामले की निष्पक्ष जाँच की जायेगी |