📅 Published on: September 28, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद के सदर मुख्यालय पर पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद(सल्ल.) के जन्म की खुशी में ईदमिलादुन्नबी का त्योहार पूरे अकीदत के साथ मनाया गया।
इस मौके पर दर्जनभर गांवों के अकीदतमंदों ने गगनभेदी नारों के साथ जुलूस निकाला। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी, इटवा, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, बढ़नी,कठेला,त्रिलोकपुर, बिस्कोहर, लोटन आदि थाना क्षेत्र में पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद(सल्ल.) की यौमे पैदाइश को ईद मिलादुन्नबी के तौर पर बड़े अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।
पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद हिजरी संवत के तीसरे महीने में रबीउल अव्वल माह की 12 तारीख को मक्का शहर में पैदा हुए थे। लोग सुबह फजर की नमाज के बाद हजरत मुहम्मद(सल्ल.) पर दरूद व सलाम भेजने के साथ फातेहा पढ़ीं।
सलातो सलाम पढ़ने से पहले मौलाना कारी सैयद सुहैल ने कहा कि लड़कियों की हिफाजत पहले नही थी। हज़रत मोहम्मद(सल्ल) के दुनिया मे आने के बाद लड़कियों की हिफाजत होने लगी।और पहले अमनो चैन नही था।हज़रत मोहम्मद (सल्ल)के दुनिया मे तसरीफ लाने के बाद मुल्क में अमन और शान्ति मिली।
इस मौके पर दर्जनों मुहल्ले गांवों से निकला जुलूस ए मोहम्मदी,आजाद नगर,बेलसड़,चरियनवा,खजुरिया, देवलहवां,बिनौका,दतरगवां, हुसैन गंज,पुरानी नौगढ़,सजनी आदि दर्जन भर गांवों से आए अकीदतमंदों ने मौलाना कारी सैयद सुहैल, मौलाना बरकत,के नेतृत्व में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान हाफिज अब्दुल रब,मौलाना बरकत अली,मौलाना इस्लामुद्दीन,गुलाब नबी आजाद,आदिल अहमद,सादिक अली, फरहत अहमद,जहीर सिद्दीकी,तोनियाहे बाबा,नूरुल खां आदि मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी को शान्ति पूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए ललित कुमार एसडीएम सदर, प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।