इटवा – नबी डे पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला शांतिपूर्ण जुलूस , जगह जगह बांटी गयी मिठाइयाँ

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर जिले में जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में इटवा में जुलूस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी का इज़हार किया।

जगह जगह इस्टाल लगाकर लोगों ने जुलूस में शामिल होने आए लोगों में पानी व नास्ते भी बाटे लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को इस पर्व कि बधाई दी बता दें ये पर्व मुस्लिमों के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत के मौके पर मनाया जाता है।

वहीं इसको लेकर समाज सेवी साहिल राईनी ने मीडिया को बताया कि ये पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बहोत खास है 12 रवि अव्वल के दिन हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत का दिन है। इस दिन हम ईद कि शक्ल में खुशियां मनाते हैं।

आज का दिन रहमत व बरकत वाला दिन है। इस लिए हम लोग आज के दिन जुलूस भी निकलते जुलूस निकाल कर पूरी दुनिया को अमनो अमान का पैगाम देते हैं ।

उपस्थित बब्बलू राईनी,मो.तौफीक ग्राम प्रधान, रिजवान सिद्दीकी,अब्दर्हमान नूरी पीपा नेता,खान नासिर,आदि हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।