📅 Published on: September 29, 2023
kapilvastupost
क़स्बा शोहरतगढ़ में वृहस्पतिवार को 12 रबिउल अव्वल के जुलूस में डी जे नहीं बजने दिया गया जिससे मुस्लिम समुदाय में रोष था जिसके चलते उन्होंने अपना जुलूस आधे रस्ते से वापस कर लिया |
वहीं गुरुवार शाम को ही गणेश चतुर्थी का विसर्जन होना था हिन्दू समाज के इस जुलूस में भी डी जे बजाने को लेकर एस डी एम प्रदीप यादव ने दिखाई सख्ती जिससे गणेश चतुर्थी का विसर्जन सादगी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुवा |
प्रदीप yadav के इस रवैय्ये के कारण दोनों ही पक्ष नाराज हैं सोशल media प्लेटफार्म पर इसकी झलक देखि जा सकती है |
इन सबके इतर एक बात तो साफ़ हो ही गयी है कि प्रशासन से कोई टकरा नहीं सकता |
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में गुरुवार की रात्रि कस्बे में स्थापित सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कर दिया गया।
डीजे बजाने के कथित विवाद को लेकर दोनों समुदायों के जुलूस में पूर्व से निर्धारित 2 साउण्ड की अनुमति से भले ही दोनों समुदाय के लोगों में मलाल रहा हो, किन्तु कुछ ने प्रशासन के इस सख्त रवैये की सराहना भी की है। लाख प्रयास के बाद भी तीब्र गति की बजने वाले डीजे की बुकिंग के साक्ष्य के बाद भी प्रसाशन ने उन्हें बजाने की अनुमति नही दी ।
गणेश के प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए डोला गुरुवार को रात्रि 8 बजे से उठाया गया, जिसमें साउण्ड की मस्त धुन पर अबीर गुलाल के संग श्रद्धालुजन थिरकते दिखे। डोला शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर से गड़ाकुल होते हुए तिरंगा तिराहा से पुनः आकर नगर पंचायत कार्यालय के रास्ते से होकर गोलघर होते हुए, सब्जी मंडी, सुनारी मोहल्ला, पुरानी तहसील होते हुए विसर्जन के लिए गया।
विसर्जन कार्यक्रम में चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, लेखपाल रामकुमार तिवारी, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, सभासद सतीश चंद्र वर्मा, शिवशंकर अग्रहरी, अनूप कसौधन, दिनेश कुमार, सभासद प्रतिनिधि राजकुमार मोदनवाल, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, शुभम गौड़, वीरेंद्र मोदनवाल समेत नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, बीडी कसौधन, अक्षय कसौधन, सूरज निगम के साथ शोहरतगढ़ पुलिस फोर्स के साथ कई थाने की फोर्स मौजूद रही ।
प्रतिमाओं के विसर्जन तक अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह, इंस्पेक्टर पंकज कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, एल0आई0ओ0 निरीक्षक विनोद राय अपनी टीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। तहसील व नगर पंचायत के।कई कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रहीं ।