ग्राम पंचायत कापियां ग्रान्ट में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनी समस्याएँ, सामाजिक संस्था ने बाल विवाह आदि के बिरुद्ध फैलाई जागरूकता, दिलाई शपथ

kapilvastupost

शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कपियाग्रान्ट के टोला मध्य नगर में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीओ पंचायत मोहन लाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड समेत ग्राम विद्दुतिकरण, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी राम सिंह ने कहा कि खुले में शौच की बजाए शौचालय का प्रयोग करें। खुले में शौच करने से गांव में गंदगी फैलती है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती है।

गांव को साफ सुथरा रखें। साथ ही एनआरएलएम द्वारा संचालित समूह के माध्यम से मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बीसी सखी, समूह का चयन आदि पर चर्चा की। साथ ही मध्य नगर टोले में भी धन की उपलब्धता के आधार पर सामुदायिक शौचालय निर्माण करने की बात कही।

कार्यक्रम को आई एस बी राम सिंह ने संबोधित करते हुवे कहा कि सरकार योजनायें आम जनता की भलाई के लिए बनी हैं किसी भी समस्क्षेया के लिए जनता को अपनी बात रखने के लिए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होता है |

खाद्य अधिकारी सतीश चन्द, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद माझी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राजीव सिंह, आरबीआई सीएफएल संतोष शुक्ला, ग्राम प्रधान राजेन्द्र पाल, लेखपाल दिनेश चंद मौर्य ने सम्बोधित किया।

इस दौरान मानव सेवा संस्थान के बैनर तले समाजसेवी अनवारुल हक ने बाल विवाह के बिरुद्ध जन जागरूकता अभियान से जुड़ी कई जानकारियां दी।

इस दौरान एएनएम क्षमा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अम्बाला सिंह, पंचायत सहायक शत्रुघ्न वर्मा, सहायक आंगनबाड़ी माधुरी, अर्चना गुप्ता, आशा मीना सिंह, रेखा सिंह, सफाई कर्मी रामाकांत सिंह, विजय राम आदि मौजूद रहे।