📅 Published on: September 30, 2023
खण्ड विकास अधिकारी जोगिया उदयपुर ने सुना चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सुनी समस्या
zakir khan
सिद्धार्थनगर जोगिया गांव की समस्या गांव में समाधान को लेकर ग्राम पंचायत सिरसिया राजा में आयोजित हुआ ग्राम चौपाल। चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी जोगिया उदयपुर अरूण कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुनी गई जनता की समस्या, आधा दर्जन मामले का मौके पर निस्तारण।
केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजना व अन्य योजनाओं पर खण्ड विकास अधिकारी जोगिया उदयपुर अरूण कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी। चौपाल में आये हुए समस्या को सुनकर मामले को त्वरित निस्तारण कराने का दिया निर्देश।
चौपाल में ग्राम प्रधान व सचिव मोहम्मद मुस्तफा, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम के अन्य लोग उपस्थित रहे।