उसका में “स्वच्छता ही सेवा है” के तहत चला सफाई अभियान

देवेन्द्र श्रीवास्तव 

उसका बाजार सिद्धार्थनगर।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के 154 घंटे सफाई के
क्रम में रविवार को ” 1 ” घंटे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्थानीय नगर
पंचायत उसका बाजार के बाबा हरीदास इण्टर कॉलेज,मेन मार्केट, शिव
मंदिर,किसान इंटर कालेज ,सरकारी कार्यालयों के परिसर में साफ सफाई का अभियान चलाया गया।

इन विभिन्न स्थानों पर चलाये गये साफ सफाई के कार्य के दौरान संस्था प्रमुखों के साथ नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव , पूर्व चेयरमैन हेमन्त कुमार जायसवाल , प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे , प्रवक्ता संजय गुप्ता , मनोज गौतम,सभासद सूरज मोदनवाल,मयंक पाण्डेय, विनोद वर्मा , कल्लू पासवान, विभूति अग्रहरि,राजेश श्रीवास्तव, अयोध्या शाहू आदि ने सफाई अभियान में सम्मिलित होकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया है।