शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने स्वास्थ्य सेवा सुविधा को लेकर ब्रजेश पाठक से की भेंट

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने आज शनिवार को लखनऊ में विधानसभा स्थित कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ सुखद मुलाकात हुई। इस दौरान विधायक ने उपमुख्यमंत्री से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं खास तौर पर बढ़नी शोहरतगढ़ साहित विधानसभा क्षेत्र के विकास व मौजूदा समय में व्याप्त समस्याओं पर भी बातचीत हुई।

बातचीत के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी w private अस्पतालों की क्रियाशीलता और पूर्व सी एम ओ बी के अग्रवाल का घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में दोषी जिले के तत्कालीन चर्चित सीएमओ का स्थानांतरण तथा डिप्टी सीएमओ के उपर एफ़आइआर दर्ज होने के संबंध में आभार व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिले में तैनात नए सीएमओ और अनके अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यप्रणाली अगर खराब हो तो निश्चित ही इसकी सूचना उन्हें दी जाए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विधायक विनय वर्मा से जिला के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र की समस्त समस्याओं के प्रति सूचना देने के लिए बधाई दिया।

उपमुख्यमंत्री से हुई विधायक से मुलाकात को लेकर रिपोर्टर से फोन पर बताया कि वह विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ बढ़नी सहित पूरे विधानसभा में हमारे देवतुल्य जनता-जनार्दन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है समस्त पैथोलॉजी , डायगोनेस्टिक सेंटर और अस्पताल पर अधिकृत व्यक्ति ही काम करें बोर्ड पर जिस डॉक्टर का नाम हो इलाज वही करेगा यदि उनके साथ धोका हुवा तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें।