📅 Published on: October 9, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए बहुचर्चित हत्याकांड मामले को लेकर प्रदेश ही नहीं देश में चर्चा का विषय बना हुआ है आज इसी मामले को लेकर यादव युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव व कईपदाधिकारी मिलकर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को विज्ञापन सौपा है यादव युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव ने बताया कि पहले प्रेम यादव की हत्या ब्राह्मण परिवार की तरफ से की गई ।
जिसकी सूचना मिलते भीड़ उग्र तरीके से ब्राह्मण परिवार की हत्या कर देता है यह बहुत ही दुखद मामला है इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर जो दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई हो लेकिन प्रशासन अगर यादव परिवार के ऊपर एक तरफा कार्रवाई करता है तो हमारे संगठन और यादव परिवार सरकार व प्रशासन के खिलाफ वृहद आंदोलन करेंगे अगर यादव परिवार के साथ अन्याय हुआ तो पूरे प्रदेश मे यादव समाज सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जायेगा।
उपस्थित रामानंद यादव, दीप यादव, संतोष कुमार,आदि उपस्थित रहे।