पुण्य तिथि पर समाजवादी की महिला सभा अध्यक्ष रुकसार बानो ने किया धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को नमन्
📅 Published on: October 10, 2023
योगदान के लिये युगों तक याद किये जायेंगे नेताजी- विधानसभा बांसी महिला सभा अध्यक्ष रुकसार बानों
इसरार अहमद
सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर नमन् किया गया। सपा कार्यालय सिद्धार्थनगर पर विधानसभा बांसी की महिला सभा अध्यक्ष *रुकसार बानों*
जिलाअध्यक्ष सुनीता गोस्वामी एवं मोनू दूबे,जी,विवभा शुक्ला रूकसार बानो के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। विधानसभा बांसी की महिला सभा अध्यक्ष रुकसार बानो ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय राजनीति के मुख्य धुरी थे। उनको हजारोें कार्यकर्ताओं के नाम याद रहते थे। वे कार्यकर्ताओें के दिलों में बसे हैं। उन्होने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिये सदैव कार्य किया। वे अपने योगदान के लिये युगों तक याद किये जायेंगे। उनका अधूरा सपना पूरा करने का दायित्व सभी समाजवादियों का हैै। कहा कि मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था थी। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी रहा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन् करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करे यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।



