📅 Published on: October 11, 2023
nizam ansari
मेरा माटी मेरा देश के तहत मिठवल ब्लाक के 121गावों के मिट्टी के कलशों आयोजन किया विकास खंड मिठवल ब्लाक पर किया गया जिसमे विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि विधायक राजा जय प्रताप सिंह रहे।
स्वास्थ्य,शिक्षा,बाल विकास,कृषि, पंचायत आदि विभागों के लगाए गए प्रदर्शनी को सांसद और विधायक ने निरीक्षण किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि हमारा सिद्धार्थनगर जनपद एक आकांक्षी जनपद है जो आज दूसरे स्थान पर हो गया है इसी प्रकार पूरे देश में 7500 ब्लॉकों में से मिठवल ब्लॉक का चयन आकांक्षी ब्लॉक में हुआ है यहां स्वास्थ्य,शिक्षा, वित्तीय समावेशन, बाल विकास समेत सभी विभागों में सुधार की आवश्यकता है।
जिसे एक वर्ष की कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाना है विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा की मिठवल ब्लॉक जल्द ही विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगा।
खंड विकास अधिकारी सतीश सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय चौधरी, एस पी अग्रवाल ,जिला राजेन्द्र , राजेंद्र पांडे, राजेंद्र त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव ,सुनील तिवारी, मनोज दुबे ,राजेश सिंह, रामकिंकर मिश्रा, आदित्य चौधरी, परशुराम प्रधान, विजय मिश्रा ,प्रतीक रावत, अमरेंद्र प्रताप सिंह,मूरारी सिंह अंकित पांडे, प्रिंस आदि मौजूद रहे।